बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़

Oct 6, 2021 - 04:04
 0
बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़

डीग / भरतपुर / पदम जैन 

ड़ीग - 5 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल डीग की बैठक खंडेलवाल समाज भवन में हुई जिसमें मंडल प्रभारी मनीष शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं से पार्टी द्धारा चलाए जा रहे सशक्त बूथ कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र तथा बूथों पर सक्रिय रुप से कार्य करते हुए उन्हें मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त बूथ पार्टी की सफलता का आधार है। इनसे से पार्टी की रीति नीति व योजना का अच्छी तरह से प्रचार प्रसार होता है एवं बूथ अध्यक्ष ही पार्टी का सबसे मजबूत कार्यकर्त्ता है जो  पार्टी को मजबूती प्रदान करता है।
 बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जुम्मे खान ने बूथ की संरचना के बारे में विस्तार से बताया। वैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने की । बैठक में पार्षद प्रतिनिधी गौरव सोनी ,इंदर सिंह ,   पवन खंडेलवाल, हरि सिंह , ओम प्रकाश कौशिक हरपाल सोलंकी योगेश कोली इंदर सांखला  दीपक सांखला गुड्डू व पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष जगदीश फौजी, नानक सांखला मंडल के आईटी संयोजक कुकू खंडेलवाल , सर्वेश अरोड़ा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................