हर्षोल्लास से मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों सहित कई जगह झंडारोहण किया गया

Aug 15, 2021 - 19:40
 0
हर्षोल्लास से मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा/रानू शर्मा)  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों सहित कई जगह झंडारोहण किया गया, मुख्य समारोह सुखाडिया स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में जिला कलेक्टरशिव प्रसाद एम नकाते ने सुबह 9 बजे झंडारोहण किया व परेड की सलामी ली । समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने सुखाडिय़ा स्टेडियम में प्रात: 9.5 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा परेड निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली।इस मौके पर परेड में पुलिस विभाग व होमगार्ड की टुकड़ीयो ने भाग लिया। परेड कमाण्डर सही राम कम्पनी कमाण्डर, उपनिरीक्षक एमबीसी प्लाटुन कमाण्डर ठाकरा राम, राजस्थान पुलिस प्लाटुन पुरूष गोविन्द कुमार सहायक व राजस्थान पुलिस प्लाटुन महिला राधा अहीर, राजस्थान होमगार्ड राज नारायण एचपीसी व राजस्थान पुलिस बैण्ड मास्टर गणेश लाल के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ. राजेश गोयल ने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए राज्यपाल के संदेश का पठन किया। परिवहन विभाग भीलवाड़ा की ओर से यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जिला परिवहन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा लिखित गीत सुनता ज्या ज्यो जी यातायात नियमा री बाता, की राजस्थानी धुन पर एकल नृत्य का प्रदर्शन करते हुए आरू नामा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने देश भक्ति गीत है प्यारा हिन्दुस्तान वतन ये हमारा का गायन कर कार्यक्रम को देशभक्ति की धुन में पिरोया। समारोह में सड़क सुरक्षा चक्र व जीवन रक्षा योजना तथा कोरोना महामारी पर रोकथाम के उपायो की सामुहिक रूप से जानकारी देने के लिए परिवहन विभाग व चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया।वही
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................