बावरी मस्जिद को ढहाने के आरोपियो को वरी किये जाने पर मनाया जश्न

Oct 1, 2020 - 13:22
 0
बावरी मस्जिद को ढहाने के आरोपियो को वरी किये जाने पर मनाया जश्न

बयाना भरतपुर

बयाना,30 सितम्बर। अयोध्या में करीब तीन दशक पूर्व बाबरी मस्जिद ढाचे को ढहाने के आरोपी  पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण अडवाणी, डा0मुरलीमनोहर जोशी, उमाभारती,विनय कटियार व साध्वी रितंभरा सहित सभी आरोपियो को सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से बुधवार को सुनाऐ गऐ फैसले मेें वरी किये जाने पर यहां के भाजपा नेताओ व भाजपा से जुडे अधिवक्ताओ सहित अन्य लोगो ने जश्न मनाते हुऐ मिठाई वितरण कर जयकारे लगाऐ। यहां के कचहरी परिसर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर भाजपा नेता मोहनशर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में कई भाजपा से जुडे अधिवक्ताओ ने मिठाई वितरण करते हुऐ कहा कि न्यायालय के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि देश के प्रमुख भाजपा नेताओ को इस मामले में साजिश के तहत आरोपी बनाया गया था। बार ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष मनोज कुम्भंज, सचिव राकेश कुमार सैन एडवोकेट, श्रीमति अनीता सैन, धर्मप्रियशर्मा, सत्येन्द्रगुप्ता, विवेक जैन, विकास गोयल, नरेश कुमार, बन्टूधाकड, राजेश गुर्जर आदि भी मौजूद रहे। इसी प्रकार भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मसिहं चैधरी व पूर्व पालिकााध्यक्ष प्रवेश चैधरी के निवास पर भी भाजपा कार्यकर्ताओ ने फैसले का स्वागत करते हुऐं जश्न मनाकर मिठाई वितरण की। 

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow