बच्चे व महिलाएं समाज का प्रमुख अंग इनका सशक्तिकरण जरूरी : सिद्दू

आवाज दो अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

Nov 24, 2021 - 17:49
 0
बच्चे व महिलाएं समाज का प्रमुख अंग इनका सशक्तिकरण जरूरी : सिद्दू

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा)  मंगलवार को नगर परिषद के महाराणा प्रताप सभागार में पुलिस विभाग की ओर से आवाज दो महिला सशक्तिकरण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस आईजी सैंगाथीर आवाज दो महिला सशक्तिकरण व जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सबोंधित कर रहे थे। आईजी ने समाज में शिक्षा व आर्थिक विकास के बढ़ते प्रतिशत पर बोलते हुए कहा की हमें इसी तरह महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देना है। निर्भया कांड और तानाजी गैंगरेप केस की संक्षिप्त जानकारी देते हुए आईजी ने कहा की इन केसों में अश्लील वीडियों को वायरल करने मात्र से एक व्यक्ति को पांच साल कैद की सजा मिली है। उन्होंने गैंगरेप सहित किसी भी प्रकार के अश्लील वीडियों को जो मोबाइल में गलती से आ गए हो वायरल नहीं करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान स्पीकअप एप के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले भीलवाड़ा साइबर सेल  की टीम को धन्यवाद दिया, उन्होंने अधिक से अधिक बालिकाओं व महिलाओं को भी इस एप को डाउनलोड कर जरूरत पडऩे पर उपयोग करने की बात कही।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा की बच्चे व महिलाएं समाज का प्रमुख अंग है। इनका सशक्तिकरण बहुत जरूरी है। हम इन्हें पीछे नहीं छोड़ सकते है। किसी भी हाल में इन्हें कमजोर वर्ग का नहीं समझे। स्पीकअप कार्यक्रम एक जागरूकता कार्यक्रम है। हमें इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराना है। 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अजमेर से आए शिक्षाविद रामविलास ने कहा की महिला सशक्तिकरण में वैसे तो शिक्षकों की अहम भूमिका है लेकिन पुलिस विभाग ने जो कदम उठाया है वह सराहनीय है। स्पीकअप आवाज दो कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्लबों का गठन किया जाएगा। शिकायत पेटिकाएं स्थापित की जाएगी। गीत, नाटक, कविता एवं खेल से हमें इस कार्यक्रम के अंतर्गत अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन लाना होगा। स्पीकअप एप की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की इसमें महिला व बालिका को अपने अभिभावक के मोबाइल नम्बर डालने होते है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने पर कोई भी घटना होने पर तीन जगह संदेश जाते है। इनमें कंटोल रूम, पुलिस थाना व अभिभावक तीनों को सूचना मिल जाती है की आप मुसीबत में हो। सूचना मिलते ही पुलिस 10 मिनिट के अंदर आप तक पहुंचेगी। महिलाएं व बालिकाएं गरिमा हेल्प लाइन नम्बर 1090 पर भी सम्पर्क कर सकती है। व्हाटसएप नम्बर 9929072555 पर भी सूचना दी जा सकती है। कार्यक्रम में जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने भी पुलिस विभाग के इस अभियान को सराहा।  
अभियान की नोडल अधिकारी एवं शाहपुरा सीओ प्रियंका कुमावत ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंन्टेशन के माध्यम से एप को डाउनलोड करने व उपयोग करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया की इस अभियान के तहत अब तक 7 प्रकरणों में दोषियों को कठोर सजा दिलाई गई है। अभियान के तहत महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, आत्मरक्षा कौशल, महिलाओं को कानून की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विशेष ट्रेनर तैयार किए गए है। विद्यालयों में आवाज दो क्लब का गठन भी होगा। जिसमें संस्था प्रधान मुख्य होंगे। 6 से 12 तक हर कक्षा की एक छात्रा इस क्लब में मेम्बर होगी। प्रजेन्टेंशन के माध्यम से यह भी बताया गया की राजस्थान अपराध के मामले में देश में दूसरे नम्बर पर है। देश में उत्तरप्रदेश के बाद राजस्थान में 10.2 प्रतिशत अपराध हुए है। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है