पूर्व मुख्यमंत्री राजे के भीलवाड़ा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी, भाजपा नेताओं और सभापति ने लिया तैयारियों का जायजा

Nov 24, 2021 - 14:14
 0
पूर्व मुख्यमंत्री राजे के भीलवाड़ा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी, भाजपा नेताओं और सभापति ने लिया तैयारियों का जायजा
पूर्व मुख्यमंत्री राजे के भीलवाड़ा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी, भाजपा नेताओं और सभापति ने लिया तैयारियों का जायजा

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री  वसुंधरा राजे की 25 नवम्बर गुरुवार को भीलवाड़ा यात्रा को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भीलवाड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। 
 इन तैयारियों का मंगलवार को छबड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रतापसिंह सिंघवी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह, पूर्व राजसिको चेयरमैन मेघराज लोहिया, भीलवाड़ा विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, नगर परिषद सभापति राकेश पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, पूर्व जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा,  एडवोकेट उम्मेदसिंह राठौड़, भाजपा जिला मंत्री नंदलाल गुर्जर, पार्षद ओम पाराशर साईराम आदि ने जायजा लिया। इस दौरान भीमगंज खेल मैदान मोदी ग्राउंड से लेकर सर्किट हाउस तक की व्यवस्थाएं देखी एवं रास्ते में जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भव्य स्वागत के लिए स्थान तय किए गए। सभापति पाठक ने कहा की शहरवासियों के साथ भाजपा पार्षद भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्वागत के लेकर उत्साहित है। लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भीलवाड़ा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओ में उत्साह दिख रहा है और भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है