जयपुर महापौर के निलंबन पर नगर कस्बे भाजपा कार्यक्रताओं ने जताया रोष

Jun 8, 2021 - 21:52
 0
जयपुर महापौर के निलंबन पर नगर कस्बे भाजपा कार्यक्रताओं ने जताया रोष

भरतपुर जिले के नगर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल नगर द्वारा शहर अध्यक्ष दीनदयाल खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर, दो चेयरमैन व एक पार्षद को बिना कारण निलंबित किए जाने के विरोध में उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया है इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के प्रति कड़ा रोष व्यक्त किया है उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जहां कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जनहित के कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है

वही दूसरी और प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर एवं पार्षदों को निलंबन किया जाना यह पूर्ण रूप से अवैधानिक एवं लोकतंत्र की हत्या है वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व में भी 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी कांग्रेस सरकारों का जनता के प्रति अन्याय पूर्ण रवैया हमेशा रहा है इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रेम कपूर राहुल शर्मा का काबली महेश गुप्ता मुकेश शर्मा तनुज तिवारी छैल बिहारी शर्मा कपूर शर्मा धीरज मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा मुकेश चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट:- लवेश मित्तल 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................