प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल - अनीता सिंह

Aug 1, 2021 - 01:02
 0
प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल - अनीता सिंह

डीग (भरतपुर,राजस्थान/पदम जैन) ड़ीग उपखंड के गांव दिदावली में शनिवार को भाजपा मंडल जनूथर की कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनिता सिंह ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का आमजन दुखी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है।जबकि  सरकार लोगों के दुख दर्द से भी बेखबर कुर्सी की बंदरबांट में लगी हुई है। 
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों मजदूरों युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की रीति नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसा राष्ट्रीय दल है। जिसका बूथ  अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को सुशोभित करता है ।भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाये।इस मौके पर कृषि उपज मंडी के पृर्व उपाध्यक्ष परमेन्दर गुर्जर ने पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव पढ़कर सुनाया । बैठक में मंडल अध्यक्ष सुल्तान सिंह देवी प्रसाद पाराशर ,सरपंच रामेश्वर गुहाना,सरपंच प्रतिनिधि राजवीर सिंह परमदरा, सरपंच कुंदन खोह,पीतम पास्ता, बच्चू  पसौपा, रमेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................