कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण ए़ंव फल वितरण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Jun 19, 2021 - 22:38
 0
कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण ए़ंव फल वितरण कर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

बर्डोद (अलवर, राजस्थान) बर्डोद कस्बे में सुबह करीब 11 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट बस्तीराम यादव के नेतृत्व में कस्बा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  बर्डोद- बाटखानी मार्ग पर स्थित सामुदायिक भवन प्रांगण, भैरुसागर, डोडा वाला जोहड़, राजकीय चिकित्सालय में विभिन्न किस्म के पौधौ का रोपण किया। ए़ंव चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। साथ ही एडवोकेट बस्तीराम यादव ने चिकित्सालय में दो कुलर भेंट करने की घोषणा की। वहीं  महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत कार्य कर रहे मजदुरो को फल एवं कोराना संकट से बचाव के लिए मास्क वितरण किया गया। इस अवसर पर बर्डोद चिकित्सालय प्रभारी डा सुरेन्द्र आर्य, महिला रोग विशेषज्ञ डा सपना गोदारा, श्योताज सरपंच, कांग्रेस बर्डोद सैक्टर अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, गिरधारी पहलवान, बब्बू सैनी, नरेन्द्र सैनी, रविशंकर सैनी, मनफूल सैनी, गिर्राज सैनी, अशोक जांगिड़, विक्रम सिंह यादव, संदीप सैनी, महावीर सिंह चौहान, राजपाल सिंह, भुपेंद्र, राहुल टिकाणीया, सुबेसिह, मंगल सैनी पूर्व पंच, लोकेश ओला, दिपक ओला, योगेश यादव, शादी राम ,   
मनोज यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट:- मनीष सोनी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................