विस उपचुनाव के लिए दाधीच ने पेश की मजबूत दावेदारी

पंचायत राज चुनाव में सहाड़ा में भाजपा संयोजक के रूप में दिलाई भारी जीत

Dec 13, 2020 - 20:30
 0
विस उपचुनाव के लिए दाधीच ने पेश की मजबूत दावेदारी

भीलवाड़ा,राजस्थान / राजकुमार गोयल
गंगापुर. पंचायत चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। अब बारी है सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में त्रिवेदी के निधन से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव की। सहाड़ा की सीट पर परंपरागत रूप से ब्राह्मण उम्मीदवारों का ही दबदबा रहा है। कॉंग्रेस जहाँ ब्राह्मण पर विश्वास जताती आई है, वहीं भाजपा ने जाट उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस में रामपाल उपाध्याय के बाद कैलाश चंद्र त्रिवेदी मजबूत और दबंग ब्राह्मण नेता के रूप में उभरकर सामने आए थे। लेकिन उनके निधन से रिक्तता आ गई है। हाल ही में सम्पन्न पंचायत राज चुनाव में पूर्व शिक्षा प्रशासनिक अधिकारी और सहाड़ा संयोजक गोपाल लाल दाधीच ने अपनी संगठन क्षमता, दूरदर्शिता और कार्यकर्ताओं से जीवंत जुड़ाव के दम पर 15 में से 10 सीटें दिलाकर विधानसभा उपचुनाव के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।  वर्तमान में गंगापुर निवासरत दाधीच के मूलतः रायपुर क्षेत्र के नांदशा जागीर के निवासी होने, कद्दावर ब्राह्मण नेता होने, संघ पृष्ठभूमि से जुड़े होने, कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव होने से उपचुनाव में उनकी दावेदारी काफ़ी मजबूत मानी जा रही है। सहाड़ा और रायपुर दोनों पंचायत समितियों में विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर रहते हुए दाधीच द्वारा व्यापक जनसम्पर्क बनाने का लाभ भी उनको मिल सकता है। साथ ही सुवाणा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में सीधी पकड़ होने का फायदा भी मिलेगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले दाधीच को गत विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिल पाया था लेकिन उपचुनावों इस बार भाजपा अगर गोपाल लाल दाधीच पर भरोसा जता दे तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................