कालभैरव और मातेश्वरी की प्राण प्रतिष्ठा 20 को, तैयारियां जारी

Mar 18, 2026 - 17:53
 0
कालभैरव और मातेश्वरी की प्राण प्रतिष्ठा 20 को, तैयारियां जारी

गुरला (बद्रीलाल माली) पहुंना बाईपास रोड स्थित भैरुनाथ धाम में 20 मार्च को कालभैरव और मातेश्वरी की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर भैरुनाथ सेवा समिति की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भैरुनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक बाहेती ने बताया कि उत्सव की शुरुआत 19 मार्च को हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। मुख्य कार्यक्रम 20 मार्च को आयोजित होगा। इस दिन हेमाद्रि प्रायश्चित स्नान, यज्ञोपवीत धारण और प्रतिमाओं के सात विभिन्न अधिवासों के बाद सहत्र धारा अभिषेक किया जाएगा। 20 मार्च की रात को विशेष अनुष्ठान और 11 जोड़ों की ओर से यज्ञ किया जाएगा।

इसके बाद अगले दिन (21 मार्च) ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 5:15 बजे नवनिर्मित मंदिरों में कालभैरव एवं मातेश्वरी की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी। पुजारी प्रह्लाद शर्मा के अनुसार इस महोत्सव में राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर रितेश बल्दवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
पहुना निवासी पिंटु शर्मा ने बताया कि पूर्व तैयारी बैठक रितेश बल्दवा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें तैयारियों का जायजा लिया व तैयारियों की सराहना की, बैठक में भेरूलाल गुर्जर, विवेक बाहेती, रितेश बल्दवा, शिवसिंह राठौड़, प्रह्लाद शर्मा, कमलनयन तोतला, पुष्पेन्द्र जोशी, बालमुकुंद छिपा , शिव जीनगर, मदन लाल माली, लोकेश छिपा , कान्हा शर्मा, अंकित , प्रमोद मंडोवरा, हेनू , हेमू, गोपीलाल, रतनलाल, शंकरलाल, प्रकाश पंचोली, संजय शर्मा, पिन्टू पंडा, भंवर सुथार, पिन्टू सोनी, निरंजन सिंह , इंदरसिंह, मिठू जी तेली आदि गणमान्य उपस्थित थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................