किराए के मकान में मिला युवक का शव, मौत के कारण नहीं आये सामने

Jan 3, 2022 - 16:18
 0
किराए के मकान में मिला युवक का शव, मौत के कारण नहीं आये सामने

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा शहर कोतवाली थाना क्षैत्र में किराए के मकान में एक युवक की अचेतावस्था में पड़ी लाश मिलने से सनसनी बन गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि बड़ी हरणी गांव में रहने वाले जगदीश जाट के मकान में करौली क्षेत्र का विक्रम सिंह किराये से रह रहा था। बीती रात विक्रम खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। रविवार सुबह नियत समय बाद भी विक्रम नहीं उठा तो मकान मालिक ने उसे आवाज दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। अंदर देखा तो विक्रम जमीन पर अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवायेगी। फिलहाल मौत के कारण सामने नहीं आये हैं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है