शहर के हालात जानने के लिए साइकिल से निकले जिला कलेक्टर नकाते महिला कांस्टेबल ने रोका

May 18, 2021 - 22:42
 0
शहर के हालात जानने के लिए साइकिल से निकले जिला कलेक्टर नकाते महिला कांस्टेबल ने रोका

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा शहर में लॉक डाउन में पुलिस महकमे की मुस्तैदी मंगलवार सुबह सामने आई। लॉकडाउन में शहर के हालात जानने के लिए साइकिल पर निकले जिला कलक्टर शिव प्रसाद नकाते को महिला कांस्टेबल निर्मला देवी ने रोक दिया। महिला कांस्टेबल को जब साइकिल सवार के कलक्टर होने की जानकारी सामने आई तो वह घबरा उठी, लेकिन नकाते ने महिला कांस्टेबल की मुस्तैदी की सराहना करते हुए उसकी हौंसला अफजाई की।
जिला कलक्टर नकाते लॉक डाउन व सोमवार मध्य रात्रि से हो रही बारिश से उभरे हालात को जानने के लिए शहर का जायजा लेने के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे साइकिल से ही निकल पड़े। यहां सर्राफा बाजार की तरफ नकाते को जाते हुए देख कर पुलिस के गश्ती दल ने सर्राफा बाजार में पुलिस जवानों को अलर्ट कर दिया। सर्राफा बाजार में ही तैनात महिला कांस्टेबल निर्मला देवी को कलक्टर के क्षेत्र में आने की जानकारी हुई तो वह भी और सतर्क हो गई। उसे लगा था कि कलक्टर जाप्ते के साथ अपनी कार में आएंगे, लेकिन हुआ इसके विपरीत कलक्टर नकाते साइकिल से ही सर्राफा बाजार में आ गए, वह भी अकेले।
महिला कांस्टेबल नकाते को पहचान नहीं पाई और रोक लिया, उसने कलक्टर से उनके बेवजह बाजार में घूमने का कारण पूछ लिया और यह भी बता दिया कि कलक्टर साहेब क्षेत्र में दौरे पर है। इसी बीच कलक्टर के पीछे वाहन में चल रहा जाप्ता व सुरक्षा कर्मी भी वहां आ गए। महिला कांस्टेबल को साइकिल सवार के कलक्टर होने की जानकारी हुई तो वह सहम उठी।महिला कांस्टेबल ने बताया कि उसे कलक्टर के क्षेत्र में आने की सूचना मिली तो और सतर्क हो गई। उक्त साइकिल सवार को रोक लिया। उससे एक नहीं दो बार बाजार में आने का कारण पूछा लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। दूसरी कलक्टर नकाते ने महिला कांस्टेबल की ड्यूटी के प्रति मुस्तैदी की सराहना की।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................