बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के झगड़े में हुई फायरिंग, 21 लोग घायल 15 की हालत गंभीर होनें पर जिला अस्पताल रैफर

May 23, 2021 - 15:22
 0
बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के झगड़े में हुई फायरिंग, 21 लोग घायल 15 की हालत गंभीर होनें पर जिला अस्पताल रैफर

लक्ष्मणगढ़ (अलवर, राजस्थान/ गिर्राज सौलंकी) अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गोठड़ी गुरु गांव में मोबाइल पर आए कॉल को उठाने को लेकर बच्चों में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में हुए झगड़े में फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के कई जख्मी सहित 21 जने गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमें से प्राथमिक उपचार के बाद 15 जनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गोठड़ी गुरु गांव में कई बचे एक साथ बैठे हुए थे। इस बीच एक बचे के मोबाइल पर आये कॉल को दूसरे बचें ने उठा लिया जिस पर बच्चों में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों में बचों के विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और कुछ ही देर में कहासुनी से शुरू हुआ विवाद झगड़े में तब्दील हो गई।
 झगड़े में दोनों पक्षों के द्वारा जमकर लाठी डण्डे चले। झगड़े में फायरिंग भी हुई जिसमें एक पक्ष के कई लोगों के छर्रे लगे है। गौरतलब है कि दोनों पक्ष लगभग आधे घंटे तक झगड़ते रहे। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस को दी। झगड़े व फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस थाना प्रभारी अजीत सिंह मय पुलिस जाब्ते के गोठड़ीगुरू पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। बाद में झगड़े में जमी व गंभीर रुप से घायल महिला व पुरुषों को उपचार के लिए लक्ष्मणगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। जहां चिकित्सको ने सभी जख्मी व घायल लोगों का उपचार किया।
 वही उपचार के दौरान एक पक्ष के नौ तथा दूसरे पक्ष के 6 जनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही सूचना मिलने के तुरंत बाद डीएसपी राजेश कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर एसएचओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कोई समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................