गणित अंग्रेजी विज्ञान व प्रधानाचार्य समेत 11 पद शिक्षको के रिक्त, शिक्षण व्यवस्था लडखडागई

Dec 10, 2025 - 13:15
 0
गणित अंग्रेजी विज्ञान व प्रधानाचार्य समेत 11 पद शिक्षको के रिक्त, शिक्षण व्यवस्था लडखडागई
  • राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विधालय वलदरा गांव का है मामला 11 शिक्षक समेत वरिष्ठ सहायक व सहायक कर्मचारी कूल 13 पद रिक्त 
  • शिक्षको की कमी के कारण लगातार नामांकन घट रहा और अन्यत्र छात्रो का हो रहा है पलायन 
  • ग्रामीण लम्बे समय से गांव मे सामान्य शिक्षा विभाग का प्राथमिक विधालय खुलवाने की रख रहे है मांग 

सिरोही (रमेश सुथार) कालन्द्री उपतहसील के वलदरा गांव मे स्थित संस्कृत शिक्षा विभाग का 12वी तक स्कूल वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विधालय संचालित है। लेकिन शिक्षको की कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था लडखडागई गई है और लगातार छात्र नामांकन घट रहे और बच्चे अन्यत्र पढने जाने को मजबूर है जिससे छात्रो का अन्यत्र पलायन हो रहा है।  गांव के जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश पुरोहित ने बताया कि ग्रामीण लगातार सामान्य शिक्षा विभाग का प्राथमिक विद्यालय खुलवाने की मांग कर रहे है और गांव से करीब 200 से ज्यादा बच्चे अन्यत्र पढने जा रहे है। शिक्षको की कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था लडखडा गई ।

11 शिक्षको और दो वरिष्ठ सहायक व सहायक कर्मचारी समेत कुल 14 पद रिक्त है।---  राजकीय संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय विधालय वलदरा मे निम्न पद रिक्त है प्रधानाचार्य और तीन व्याख्याता अंग्रेजी गणित और विज्ञान समेत 5 सैकेंड ग्रेड के पद रिक्त है। तृतीय श्रेणी लेवल एक के दो पद रिक्त है जबकी लेवल दो का एक पद शिक्षको का रिक्त है वही वरिष्ठ सहायक और सहायक कर्मचारी का भी पद रिक्त है। वर्तमान मे मात्र 5 जने ही कार्यरत है। उसमे भी स्कूल डाक विभागीय बैठक पोषाहार बीएलओ आदी विभिन्न जिम्मेदारी भी उक्त शिक्षक ही निभा रहे है।

ग्रामीणो ने बताया कि अंग्रेजी सैकेंड ग्रेड शिक्षक का पदस्थापन तो वलदरा स्कूल मे लेकिन वो डेपुटेशन पर बाडमेर मे फिलहाल सेवाए दे रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................