राज्य स्तरीय खेलों में दिव्यांग पार्षद डीडी अंजना ने जीता गोल्ड मेडल, दिव्यांगों को दे रही सहारा

Oct 13, 2021 - 23:24
 0
राज्य स्तरीय खेलों में दिव्यांग पार्षद डीडी अंजना ने जीता गोल्ड मेडल, दिव्यांगों को दे रही सहारा

कठूमर (अलवर,राजस्थान/ जीतेंद्र जैन)  हैंडीकैप अपलिफ्टमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष व दिव्यांग पार्षद डीडी अंजना ने चलना नहीं सीखा क्योंकि उसे हौसलों की उड़ान अच्छी लगती है। हाथ पैर दोनों ही खराब हो गए व्हीलचेयर के सारे से हिम्मत से दिव्यांग असहाय का सहारा देना चाहती है। और दे रही है। वही कोरोना काल में 700 मास्क बनाकर व काढ़ा बनाकर निशुल्क वितरण किया। बिगत तीन सालाे से सिलाई सेंटर चला रखा है। जो की 20-25 महिलाओं को रोजगार दे चुकी है। दिव्यांग डीडी अंजना के मां बाप बचपन मे ही चल बसे। अपनी  बहन के घर रहती है। और उसके हड्डियां इतनी कमजोर है। 10-15 बार हड्डियां भी टूट चुकी है फिर भी वह हिम्मत नहीं हारती। अपनी मोटराइड व्हीलचेयर के सारे अपने सारे काम कर लाती है सभी दिव्यांग और असहाय का मनोबल बढ़ाती है और उनको आगे ले जाना चाहती है हर तरीके  से मदद करती है। उन्हाेने पैरा ओलंपिक में अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमे सन् 2019 में जयपुर स्टेडियम में गोल्ड मेडल जीता, सन् 2020 में जोधपुर में गोल्ड मैडम जीता है। दिव्यांग डीडी अंजना द्वारा दिव्यांग एवं जरूरतमंदों को लोगों के लिए सामाजिक कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित हुई है। वही जिला कलेक्टर एवं सामाजिक न्याय मंत्री जयपुर अवार्ड मिला। नारी शक्ति ट्रस्ट द्वारा डायमंड अवॉर्ड मिला है। खेरली नगर पालिका से सम्मानित हुई। समाज सेविका  डीडी अजना खेडली नगरपालिका मे मनाेनित पार्षद है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................