नशे में धुत पार्षद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

Jul 8, 2021 - 12:01
 0
नशे में धुत पार्षद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

जहाजपुर (भीलवाड़ा,राजस्थान/बृजेश शर्मा) परसो देर रात शराब के नशे में धुत भाजपा पार्षद लव सिंह मीणा अपने ही वार्ड वासियों से उलझ पड़े शिकायत करने पर पार्षद मीणा को पुलिस ने शांति भंग करने पर गिरफ्तार किया।
थाना अधिकारी हरीश सांखला ने बताया कि शराब के नशे में थाने के बाहर लगे बेरीकेट को गाड़ी से‌ टक्कर मारकर संतोष नगर निवासी सुनील उपाध्याय के घर के बाहर गाली गलौज कर रहे पार्षद लव सिंह मीणा को धारा 151 के तहत शांति भंग करने पर गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया गया। सुनील उपाध्याय ने उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी है। 
सुनील उपाध्याय सेवादल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद अनिल उपाध्याय के बड़े भाई हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पार्षद लव सिंह मीणा को उपखंड मजिस्ट्रेट धर्मराज गुर्जर के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने एक उन्हें दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................