यज्ञ जैसे आयोजनों से होता है पर्यावरण शुद्ध: यज्ञाचार्य शर्मा

Jul 8, 2023 - 14:21
Jul 8, 2023 - 15:50
 0
यज्ञ जैसे आयोजनों से होता है पर्यावरण शुद्ध: यज्ञाचार्य  शर्मा

सकट (अलवर, राजस्थान/राजेन्द्र मीणा) सकट क्षेत्र के गांव नारायणपुर स्थित मुरली मनोहर महाराज मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए चल रहे 21 वे श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नारायणपुर गांव के यज्ञाचार्य पं रामबाबू शर्मा ने यज्ञवेदी के यजमानों को प्रवचन देते हुए कहा कि यज्ञ जैसे आयोजनों से पर्यावरण शुद्ध होने के साथ ही मानव की मनोकामनाएं पूर्ण होती है एवं क्षेत्र की उन्नति होती है और यज्ञ जैसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले मानव को धन वैभव ऐश्वर्य मोक्ष और ईश्वर की प्राप्ति होती है। उन्होंने यजमानों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञवेदीयो में शुद्ध गाय के घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां दिलवाई। वही यहां चल रही श्रीमद् भागवत कथा मे शनिवार को कथावाचक संत साईं राम महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को पूतना उद्धार की कथा सुनाने के साथ ही उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं माखन चोरी की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। कथा के दौरान गाए गए भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य करने के साथ ही  हरे राम हरे कृष्णा नाम का संकीर्तन किया गया। पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा ने बताया कि यज्ञ व कथा का समापन 10 जुलाई को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा। इसी दिन नारायण भागवत कुंज आश्रम में ब्रह्मलीन संत स्वामी यति महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा व आस्था के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है