सांई हरिगिर महाराज के 53 वें वर्सी महोत्सव में संतों का लगा मेला

Aug 8, 2021 - 01:37
 0
सांई हरिगिर महाराज के 53 वें वर्सी महोत्सव में संतों का लगा मेला

खैरथल (अलवर, राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) गुजरात राज्य के बड़ौदा वारसिया स्थित संत माता माया देवी दरबार में 6,7 व 8 अगस्त 2021 को सांई हरिगिर महाराज जी की 53 वीं वर्सी महोत्सव महंत सांई कमलेश वाधवानी की रहनुमाई में श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। 6  अगस्त को सुबह 7.30 बजे आम भंडारा, 8  बजे धुनी साहिब का पाठ, 9.30 बजे भागवत गीता का पाठ, 10  बजे सांई शेरावाले के सानिध्य में गुरुग्रंथ अखंड पाठ साहिब, शाम 6 बजे महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासी का आगमन पश्चात 7 बजे स्वामी हंसराम उदासी के सत्संग प्रवचन हुए, 8 बजे संत ओमी राम साहेब,भाई जगदीश व दीपक भाई के सानिध्य में भजन संध्या, आरती,अरदास तथा 9 बजे भंडारा किया गया। शनिवार 7 अगस्त सुबह 7.30 आम भंडारा, 8 बजे धुनी साहिब, 9 बजे माता माया देवी दरबार मंडली द्वारा भजन संध्या, 10 बजे आरती अरदास हुई। शाम 7 बजे रायपुर के मास्टर मयूर अलवानी,सांई श्याम रोहिड़ा,सांई दीपक रोहिड़ा, सांई बलराम उदासी,सांई चरण दास द्वारा माता की चौकी का कार्यक्रम हुआ। 8 अगस्त को सुबह 7.30 बजे आम भंडारा, 8 बजे धुनी साहिब, 9 बजे सत्संग , 9.30  बजे श्रवण कुमार,भाई दीपक रोहिड़ा द्वारा सिंधियत मातृ शक्ति सेवा प्रवचन, 10 बजे सांई श्याम रोहिड़ा द्वारा भोग साहिब , 11 बजे स्वामी हरदास गिरी महाराज द्वारा समाधि साहेब पूजन अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 12 बजे आम भंडारा का आयोजन कर समापन किया जाएगा। 


 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................