कड़ाके की सर्दी मे बिजली कटौती से किसान हो रहे परेशान: बार-बार में ट्रिपिंग में आती है बिजली

Jan 9, 2023 - 08:20
 0
कड़ाके की सर्दी मे बिजली कटौती से किसान हो रहे परेशान: बार-बार में ट्रिपिंग में आती है बिजली

उदयपुरवाटी ( झुंझुनू, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) उदयपुरवाटी की 33 केवी आ रही बाघोली व जहाज जीएसएस पर इन दिनों बार-बार  ट्रिपिंग आना व किसानों के कुओं की  थ्री फेस बिजली कटौती होने से आम किसान कड़ाके की सर्दी में परेशान हैं। परेशान किसान शीश राम सैनी मणकसास, रोशन लाल वर्मा ,गिरधारी लाल सैनी आदि ने बताया कि इन दिनों बिजली कटौती होने से घरेलू उपभोक्ता व खेती करने वाले किसानो को कड़ाके की सर्दी में खेत में पानी देना मुश्किल हो रहा है।बाघोली जीएसएस से जुड़े मणकसास फीडर, जोधपुरा फीडर, सराय फीडर, पापड़ा पचलंगी फीडर पर किसानों को सुबह 4:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक 6 घंटे बिजली उसके बाद में दूसरी पारी में सुबह 10:00 से सायं 4:00 बजे तक 6 घंटे सप्लाई दी जाती है लेकिन इन दिनों बार-बार  ट्रिपिंग करनें से 1 घंटे बिजली कब आ रही है। विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने पर कहते हैं कि आगे से लोड पड़ने पर बिजली कटौती हो जाती है। वहीं घरेलू उपक्ताओं का कहना है कि दिन में 2-3 घंटे तक कटौती करना रात्रि में सायं 7 से 9बजे तक बिजली कटौती करने से लोगों को खाना बनाने में दिक्कत आ रही है। वही सुबह कटौती करने पर घरेलू कार्य के लिए लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के उच्च अधिकारी बिजली कटौती को बंद कर सही सुचारू रूप से बिजली देने की मांग की है।।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है