किसानों ने कोठी नारायनपुर चौकी पर किया चक्का जाम

Feb 6, 2021 - 23:23
 0
किसानों ने कोठी नारायनपुर चौकी पर किया चक्का जाम

राजगढ़ (राजगढ़, अलवर/ महावीर सैन)- किसान आंदोलन को लेकर राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत (अराजनैतिक) बेनर तले कृषि कानूनों के विरोध में देशव्यापी चक्का जाम के तहत कोठी नारायणपुर बाईपास पर जाम लगाया। किसानों ने कोठी नारायणपुर राजगढ़-अलवर मार्ग पर जाम लगा केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वही दूसरी और युवा किसान नेताओ ने मेगा हाइवे पर जाम लगाकर वाहनों को रोककर चक्का जाम किया। जाम 12 बजे से तीन बजे तक रहा वह जाम के दौरान किसानो ने आंदोलन में शहीद हुए किसानों को दो मिनिट का मौन रख श्रंद्धाजलि दी गई।

जाम की वजह से सेंकडो वाहन बीच हाइवे पर फस रहे इस दोरान राजगढ़, रैणी, मालाखेड़ा, ठहला पुलिस जाप्ता तैनात रहा। जाम समाप्त के दोरान राजगढ़ उपखंड अधिकारी केशव कुमार मीणा को ज्ञापन दिया। जाम के दोरान पहुँचे राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरीलाल मीणा ने किसान बिलो के विरोध में  चक्का जाम में आये किसानों का समर्थन किया।इस मौके पर रैणी तहसील अध्यक्ष पुखराज गुर्जर, भूपत बाल्यान, विधायक जौहरी लाल मीणा, शीला मीणा, धर्मराज मीणा सहित अन्य ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे किसानों के तीनों काले कानून रद्द करवाने की मांग की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................