बिजली की मांग को लेकर किसानो ने किया सानकेतिक धरना प्रदर्शन,ज्ञापन सौपकर आन्दोलन की चेतावनी

Oct 20, 2020 - 12:19
 0
बिजली की मांग को लेकर किसानो ने किया सानकेतिक धरना प्रदर्शन,ज्ञापन सौपकर आन्दोलन की चेतावनी

बयाना भरतपुर

बयाना,19 अक्टूबर। विधुत समस्या को लेकर गुस्साऐ किसानो ने सोमवार को यहां के बिघुत निगम अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। गुर्जर आरक्षण संधर्ष समिति के नेता विजयसिहं बैंसला व भूराभगत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानो का आरोप था कि काफी समय से मनमानी के चलते गांवो में किसानो को न तो घरेलू बिघुत सप्लाई न ही कृषि उपयोग की बिजली सप्लाई की जा रही है। जिससे अब किसानो के सामने रबी की फसल की पिलाई व सिंचाई की समस्या खडी हो गई हैै। और खेतो में बुबाई का समय निकलता जा रहा है अगर उन्हें अभी कम जरूरत के मुताबिक थ्रीफेस बिजली आपूर्ति नही मिली तो रबी की फसल की बुबाई नही हो सकेगी। किसानो का आरोप था कि ठेकेदारो व दलालो और उच्चाधिकारियो के गठजोड के चलते बिघुत व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है, खराब पडे ट्रांसफार्मरो जर्जर बिघुत लाइनो व खम्मो तक को नही बदला जा रहा है। जिसका खमियाजा ग्रामीण और किसानो को भुगतना पड रहा है।

आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे विजय बैंसला व भूराभगत ने चेतावनी भरे शब्दो में कहा कि या तो किसानो की समस्याओ का समाधान सात दिन में कर उन्हें नियमित रूप से खेती बाडी के लिऐ 8 घन्टे दिन के समय बिघुत आपूर्ति की दी जाऐ, अन्यथा वह सडक पर उतरकर आन्दोलन करेगें। जिसकी जिम्मेदारी बिघुत निगम की होगी। किसानो ने सहायक अभियन्ता विवेकशर्मा को भी ज्ञापन सौंपकर सुचारू बिघुत आपूर्ति व समस्याओ के निदान की मांग की। सहायक अभियन्ता ने उनकी समस्याओ से उच्चाधिकारियो को अवगत कराने व समाधान कराने के प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बडी तादाद में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे। जिन्होने बिघुत निगम के अधिशाषी अभियन्ता की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई। 

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट,,,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow