हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव का त्यौहार

Nov 17, 2020 - 13:35
 0
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव का त्यौहार

अलवर, राजस्थान/ राजेन्द्र मीणा

सकट (16 नवंबर)कस्बा सहित आसपास के गांव व ढाणियों में दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली के दिन लोगों ने घरों में दीपक जलाकर लक्ष्मी माता का पूजन किया। और दीपावली की एक दूजे को शुभकामनाएं दी। दीपावली के दूसरे दिन रविवार को गोवर्धन पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गोवर्धन पूजा के दिन मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस दौरान ठाकुर जी को अन्नकूट का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वही सोमवार को भाई बहन का त्यौहार भैया दूज मनाई गई। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों का पूजन किया। और मुंह मीठा करा कर भगवान से लंबी उम्र की कामना की। वही बदले में भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भेट किए। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................