मेंहनत मजदूरी कर पेट पालने वालों को मिले आर्थिक सहायता - गोरधनसिंह रीठौठी

May 15, 2021 - 00:59
 0
मेंहनत मजदूरी कर पेट पालने वालों को मिले आर्थिक सहायता - गोरधनसिंह रीठौठी

कुम्हेर (भरतपुर,राजस्थान/सुभाष वर्मा)  भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गोर्धनसिंह रीठौठी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर कहा है की कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते प्रदेश में मेहनत मजदूरी कर पेट पालने वाले लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।  प्रदेश में रिक्शा चलाने वाले, दिहाड़ी मजदूर, जूते-चप्पल बनाने वाले, मोची आदि परिवारों का  लॉकडाउन में परिवार का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।  ऐसे परिवारों के पास एक दिन का भी राशन नहीं है। ऐसे परिवारों का जीवन जीना लॉक डाउन के चलते मुश्किल हो गया है। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोर्धनसिंह रीठौठी ने जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। जिससे गरीब और असहाय परिवारों का जीवन यापन हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................