बयाना में खाद विभाग की दुकानों का किया आकस्मिक निरीक्षण
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 12 अगस्त। कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को गुण नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत बयाना में खाद विभाग की दुकानों आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
संयुक्त निदेशक कृषि सुरेश चन्द ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा बयाना में खाद विभाग की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आदान विक्रेताओं से उर्वरकों के 13 नमूनें लिये गये। उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजनान्तर्गत निष्फल बुवाई तथा अंकुरण बाधक से प्रभावित जघीना, महुआ, पार, झारौली, धानौता, कूम्हां, लुधावई, एक्टा, गुण्डवा, सेवर, मुरवारा, कसौदा आदि क्षेत्रों का सर्वे किया गया।

