पांच बच्चों की डिग्गी में डूबने से हुई मौत: मृतकों के परिवारों को मिले मुआवजा - बावरी

Aug 9, 2022 - 13:13
 0
पांच बच्चों की डिग्गी में डूबने से हुई मौत: मृतकों के परिवारों को मिले मुआवजा - बावरी

श्रीगंगानगर (राजस्थान) श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ पंचायत समिति सदस्य रामदेवी बावरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा से वार्ता की । रामदेवी बावरी ने  5 आरटीएम (उदासर) में गत दिनों हुई  पांच बच्चों की डिग्गी में डूबने से हुई मौत की दुखद घटना को विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है मृतक बच्चों के दादा दादी की एक साल पूर्व एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो चुकी है ।अतः परिवार आर्थिक रूप से टूट चुका है ।बावरी ने मांग करते हुए कहा कि मृतक बच्चों के परिवार को  प्रत्येक मृतक के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से पाँच पाँच लाख रुपये  सहायता राशि देने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री के OSD लोकेश शर्मा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि मृतक बच्चों के परिवारों को सहायता दी जाएगी । मुख्यमंत्री OSD लोकेश शर्मा द्वारा दुरभाष पर बातचीत करते हुए परिवार को दुखद घटना पर गहरा शोक जताया  । साथ ही रामदेवी बावरी ने अनूपगढ़ क्षेत्र सहित जिले में पशुओं पर बढ़ रही लंपी महामारी के बारे में चर्चा करते हुए मांग की कि जिले में पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाकर बड़ा अभियान चलाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं की जान बचाई जा सके ।जिस पर OSD लोकेश शर्मा द्वारा उच्चाधिकारियों से आवश्यक कार्यवाही कर जल्द इस बीमारी से निपटने के आदेश देने का आश्वासन दिया गया ।
संजय बिश्नोई की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है