निशुल्क वैक्सीनेशन हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 हजार की राशि का चेक हरिमोहन शर्मा को सौंपा

May 7, 2021 - 19:09
 0
निशुल्क वैक्सीनेशन हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 हजार की राशि का चेक हरिमोहन शर्मा को सौंपा

बूंदी (राजस्थान/  शाहरुख अत्तारी) प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा से प्रेरित होकर आज श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन शिलोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र समिति  द्वारा 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों को नि शुल्क वैक्सीनेशन हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 हजार की राशि का चेक हरिमोहन शर्मा को सौंपा ।।
हरिमोहन शर्मा ने कहा कि 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों को वैक्सीनेशन हेतु सभी लोगों को अपनी क्षमता अनुसार इसमें मदद करनी चाहिए ताकि सबको वैक्सीनेशन का लाभ मिल सके उन्होंने समिति के अध्यक्ष टीकम जैन व मंत्री सुनील जैन , सह निर्देशक महेंद्र जैन का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की ।।
कांग्रेस नेता सत्येश शर्मा ने कहा कि समिति द्वारा 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को वैक्सीनेशन हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि भेंट करना एक अनूठी मिसाल पेश की है ।।
संस्था के अध्यक्ष टीकम जैन ने  कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश के सभी युवा सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें इसलिए वैक्सीनेशन जरूरी है  अगर भविष्य में भी जरूरत पड़ी तो हम हर संभव मदद के लिए तैयार है ।। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सदस्य सत्येश शर्मा , पूर्व जिला परिषद सदस्य कोमल जैन , नरेंद्र जैन  उपस्थित रहे।।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................