कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस को बताया एहसान फरामोश

कहा- राज्य में कांग्रेस की सरकार को लाने में रोडवेज कर्मचारियों की बहुत बड़ी भूमिका

Aug 7, 2021 - 16:06
 0
कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस को बताया एहसान फरामोश

भरतपुर (राजस्थान/रामचन्द सैनी) भरतपुर के रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को अर्धनग्न होकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है की अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो रोडवेज के कर्मचारी पूरे प्रदेश में चक्का जाम करेंगे।
रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि रोडवेज कर्मचारियों की साल 2018 से कुछ लंबित मांगे हैं जिन्हें राज्य सरकार ने आज तक पूरा नहीं किया। जबकि कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई थी तब सरकार को सत्ता में लाने के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले आश्वाशन दिया था की रोडवेज कर्मचारियों की हर मांग को पूरा किया जायेगा लेकिन सरकार के कार्यकाल को ख़त्म होने में अब कुछ समय बचा है कांग्रेस सरकार ने आज तक रोडवेज कर्मचारियों की मांगों के ऊपर कोई ध्यान नहीं दिया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................