गौ सेवा सदन और गायत्री परिवार ने किया यज्ञ , गायों को खिलाया खिचड़ा

Dec 21, 2020 - 19:47
 0
गौ सेवा सदन और गायत्री परिवार ने  किया  यज्ञ , गायों को खिलाया खिचड़ा

दौसा,राजस्थान / अवधेश कुमार अवस्थी 
दौसा (21 दिसंबर) रविवार को जिला गायत्री परिवार व गायत्री गो सेवा समिति द्वारा पिंजरापोल गौ सदन की शाखा जिला चिकित्सालय के पीछे झालरा के बास मैं राजस्थान सरकार के  विकास की गंगा बहाते हुए सफलतापूर्वक 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. इस यज्ञ में विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संकट को दूर कराने व जन कल्याण हेतु आहुतियां दी गई! कार्यक्रम के दौरान गायत्री गौ सेवा समिति द्वारा गौ सदन में गायों के लिए खिचड़ा बनवाया गया और गायत्री गो सेवा समिति द्वारा गौ सदन में गायों को चारा चरने के लिए 50 फीट लंबी चारे की थान बनवाने व गौ सदन में गाय माता और गोविंद भगवान की भव्य मूर्ति की स्थापना करवाने की घोषणा की गई. समिति सदस्य द्वारा बताया गया कि आने वाले नव वर्ष में बसंत पंचमी के त्यौहार के दिन इस कार्य का शुभारंभ करवा दिया जाएगा कार्यक्रम में गायत्री परिवार के रूपनारायण मां मोरिया, रामाकांत शर्मा सुरेश  बोहरा, रामजी लाल गुप्ता, कमला देवी गुप्ता, शीला मिश्रा, लक्ष्मी सेन ,शशि सैनी ,कैलाशी  शर्मा ,और सुशील शर्मा, लक्ष्मण चौधरी और ब्रज राज शर्मा गौ सेवक शामिल हुए

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................