गोल्ड लोन बैंक में दिनदहाड़े लूट: 23 मिनट में 12 करोड़ का सोना लूटा

बदमाशों ने कर्मचारियों को लात घुसो से पीटा

Aug 30, 2022 - 16:17
 0
गोल्ड लोन बैंक में दिनदहाड़े लूट: 23 मिनट में 12 करोड़ का सोना लूटा
गोल्ड लोन बैंक में दिनदहाड़े लूट: 23 मिनट में 12 करोड़ का सोना लूटा

उदयपुर (राजस्थान/ मुकेश मेनारिया) उदयपुर के मणप्पुरम गोल्ड लोन ऑफिस में 5 हथियारबंद बदमाश घुस गए। लुटेरे 24 किलो सोना और 11 लाख केश लूट कर ले गए। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास इलाके में दिनदहाड़े लूट से सनसनी फैल गई। बदमाश नकाब पहने हुए थे।
जानकारी के अनुसार, लुटेरे सोमवार सुबह 9.22 बजे बैंक में घुसे और 9.45 बजे लूटपाट करके निकल गए।
कंपनी ने जिस बॉक्स में गोल्ड के गहने-जेवरात रखे थे, उसमें जीपीएस ट्रैकर लगा रखा था। दिलचस्प है कि लुटेरे ट्रैकर निकालकर वहीं फेंक गए ताकि उन्हें ट्रेस न किया जा सके। बताया जा रहा है कि कंपनी के इस ऑफिस में 1100 लोगों का सोना जमा था। 5 लुटेरे 2 बाइक पर सवार होकर आए थे। पांचों के पास पिस्टल थी। 23 मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया। सारा सोना जेवर-गहनों के रूप में था। कंपनी के इस ऑफिस में कुल 6 कर्मचारी हैं। इनमें से एक खुशबू नाम की महिला छुट्टी पर थी। पुलिस सीसीटीवी खंगाली रही है। लुटेरों के फ़ोटो वीडियो बैंक के अंदर बाहर दोनों में क़ैद हो गए हैं। पुलिस शक के आधार पर बैंक से लूट के तार जुड़े होने की जांच भी कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है