जिला एथलेटिक्स गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता कृष्ण यादव का किया जोरदार स्वागत

Sep 3, 2021 - 15:30
 0
जिला एथलेटिक्स गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता कृष्ण यादव का किया जोरदार स्वागत

बहरोड (अलवर, राजस्थान/ सुभाष यादव) बहरोड़ क्षेत्र के नजदीक प्रतापसिंहपुरा गांव निवासी कृष्ण यादव जिला एथलेटिक्स के गोला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत कर हौसला बढाया। कृष्ण यादव ने प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर अपने माता पिता व पूरे गांव का नाम रोशन किया। उनके पिता विजय यादव ने उनकी सफलता पर गर्व महसूस किया एवं गांव के सभी बच्चों को कृष्ण यादव की तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गांव के सरपंच हरिसिंह सैनी, बंशीधर भूतपूर्व उपसरपंच, नंदराम यादव, अनिल यादव व्याख्याता, बनवारी लाल, परमानंद सैनी, इंजिनियर संजू यादव जिला उपाध्यक्ष वीर अहीर निर्माण सेना, योगेश यादव, उम्मेद यादव, संदीप यादव, राकेश यादव, मिंटू यादव तहसील अध्यक्ष वीर अहीर निर्माण सेना, सरजीत दिवा, महेंद्र रावत, लखमीचंद एवम समस्त ग्रामवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................