अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्ञान गंगा सोसायटी टीम ने एक परिवार की तीन लड़कियों का किया कन्यादान

Mar 10, 2021 - 17:31
 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्ञान गंगा सोसायटी टीम ने एक परिवार की तीन लड़कियों का किया कन्यादान

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्ञान गंगा सोसायटी के समस्त टीम द्वारा दोसोद्  गांव के एक परिवार की तीन लड़कियों का कन्यादान किया गया इस कन्यादान में कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान आभूषण, 31 साड़ियां,बर्तन ,गिफ्ट आइटम्स, विवाह में कन्या को प्रयोग में आने वाले समस्त वस्तुएं  पर्स,चप्पल्, सिंगार का सामान ,और कुछ धनराशि भेंट स्वरूप दी गई। अध्यक्ष रेखा गोयल ने बताया कि ज्ञान गंगा सोसाइटी के समस्त टीम ने मिलकर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस नेक कार्य में भरपूर सहयोग किया। इस कार्य में उपाध्यक्ष निशा यादव, कोषाध्यक्ष प्रियंका शर्मा जी, अंजू यादव, रजनी, अनिल यादव, राहुल सुरोलिया, गुलशन वशिष्ठ ,मनीष्  आदि सभी सदस्यो ने मिलकर  कार्य किया । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................