धर्मांतरण करके मुस्लिम धर्म में हुए मेमचंद के मौहम्म्द अनस के नाम कैसे बने फर्जी पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज, सरकार की कार्यप्रणाली पर लगे सवालिया निशान

 अब्दुल बकर नाम का व्यक्ति आज भी 5000 हिंदुओं को धर्मांतरण करके मुस्लिम धर्म में काबिज किए हुए हैं भारत सरकार पर लगता है सवालिया निशान।  क्षेत्रीय सांसद और मैम चंद के वार्तालाप में सब कुछ साक्ष्य सामने आए:- जवाब दे सरकार  घबराने की कोई जरूरत नहीं तेरे साथ देश खड़ा है:---बालक नाथ

Nov 12, 2020 - 19:38
 0
धर्मांतरण करके मुस्लिम धर्म में हुए मेमचंद के  मौहम्म्द अनस के नाम कैसे बने फर्जी पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज, सरकार की कार्यप्रणाली पर लगे सवालिया निशान

अलवर,राजस्थान /गिर्राज प्रसाद सोलंकी
अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना अंतर्गत भयाड़ी गांव में हुए धर्मांतरण को लेकर अलवर संसदीय क्षेत्र के क्षेत्रीय सांसद महंत बालक नाथ भयाड़ी गांव पहुंचे ।वहां आज महंत बालक नाथ के साथ हिंदुओं का भी मेला सा लग गया सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हुए। वहां पहुंच कर उनके घर पर परिवार जन के साथ बैठकर धर्मांतरण के बारे में पूरी जानकारी मैमचंद से ली गई, कि कैसे मैम चन्द से मोहम्मद अनस बनाया गया। संपूर्ण जानकारी क्षेत्रीय सांसद ने घर पहुंच कर ली । घर वापसी पर उन्हें धन्यवाद दिया और यह कहते नजर आए, घबराने की कोई जरूरत नहीं तेरे साथ देश खड़ा है संपूर्ण हिंदुत्व शक्ति मैम चंद के साथ है धर्मांतरण करने वाले लोग आंख उठाकर तो दिखाएं और तुम्हारी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव फेरा दे रही है। इस तरह जानकारी देते हुए मैम चंद ने बताया कि मुझे नुहू जिला अंतर्गत इब्राहिम का बास ले जाया गया ।और मुझसे जन्नत का नजारा दिखाने की बात कही गई। मुझे जमातो में इधर उधर घुमाया गया ।कभी जम्मू कश्मीर कभी फिरोजपुर झिरका कभी दिल्ली कभी यूपी और मुझे मक्का मदीना सऊदी अरब तक भी ले जाया गया ।मैं जब चिल्ला खींचने जाता था।

 मेरे बच्चों को मदरसों में रख कर के उन्हें उर्दू सिखाया गया। मेरी पत्नी के साथ पीछे से मेरी अनुपस्थिति में रोज यह लोग बलात्कार करते थे ।और पत्नी से कहा गया कि यह सब कुछ अपने पति मैम चंद को बताया गया तो हम तुम्हें जान से मार देंगे। यहां तक की मैम चंद्र की सुन्नत भी की गई (मुसलमानी) फिर इस व्यक्ति के कागजात डाक्यूमेंट्स सभी इनके परिवार जन के पास रहे तो यह किस तरह सऊदी अरब और मक्का मदीना तक घूम के आए । यह सोचने का विषय है।

इस पर बताया गया कि मेरा जन्म डाक्यूमेंट्स में भिवाड़ी का दिखाया गया है । जबकि भिवाड़ी से मेरा कोई ताल्लुक नहीं मेरा जन्म भयाड़ी में है। दूसरी बात कैसे इस व्यक्ति का आधार कार्ड दूसरा बन चुका है। जबकि आधार कार्ड परिवार जन के पास मौजूद है। कैसे इस व्यक्ति का पहचान पत्र नया बन चुका है ।हरियाणा से कैसे इस व्यक्ति का राशन कार्ड बन चुका है ।जबकि राजस्थान में भी इंकार राशन कार्ड जारी है ।और राशन बराबर लिया जा रहा है ।दूसरी बात कैसे यह व्यक्ति का पासपोर्ट बन कर के और यह विदेश यात्रा तक करके आया है । यह भारत सरकार को सोचने का विषय है इस लापरवाही में कौन-कौन अधिकारी हैं यह एक जांच का विषय है । इस व्यक्ति को मैन चंद से मोहम्मद अनस बनाने में किन-किन लोगों की भूमिका है। इस केस में सर्वप्रथम तो स्थानीय थाना पुलिस की भी लापरवाही रही जिन्होंने ऐसे मुकदमे पर गंभीरता से ना ले करके और दर्ज नहीं किया । दूसरी गलती जिला पुलिस अधीक्षक की रही जिन्होंने ऐसे विषय को लेकर के जब फरियादी जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा तो उन्होंने भी मामले को दर्ज नहीं किया लापरवाही में लेकर चले । फिर उन्होंने इस मामले को लेकर के न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ अब देखना यह है कि इस धर्मांतरण जैसे मामले में कितने लोग लिप्त होते हैं और मैम चंद ने क्षेत्रीय सांसद महंत बालकनाथ को यह भी बताया कि अब्दुल बकर नाम का व्यक्ति है रेवाड़ी का जो कि हिंदू धर्म से ही यादव कौम का था वह मुस्लिम धर्म में आने के पश्चात आज उसने 5000 हिंदुओं को मुस्लिम धर्म में धर्मांतरण करवाया गया है आज भी 5000 लोग इन मुस्लिमों के कब्जे में है ऐसा आज मैम चंद ने क्षेत्रीय सांसद बालक नाथ को बतायासोचने का विषय यह है कि कैसे फर्जी आइडिया तैयार की गई कैसे हिंदुओं को ले जाकर के उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है और कहां पर उनको रखा जा रहा है अब सरकार को चेतना होगा जागना होगा अन्यथा कितने हैं लोग इनके चुंगल में फंसते चले जाएंगे और सरकार में ऐसे कौन-कौन से अधिकारी कर्मचारी लिप्त हैं जो फर्जी डॉक्यूमेंट तैयार करके इनका सहयोग कर रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होना लाजमी है।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................