मातृशक्ति द्वारा निकाली गई विशाल जनजागरण रैली

Mar 20, 2023 - 20:10
Mar 20, 2023 - 20:46
 0
मातृशक्ति द्वारा निकाली गई विशाल जनजागरण रैली

 वैर,भरतपुर(कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

मातृशक्ति द्वारा विशाल जनजागरण रैली भरतपुर सांसद रंजीता कोली के मुख्यआतिथ्य एवं पूर्व महापौर एवं जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद् मातृशक्ति सुमन कोली के नेतृत्व में निकाली गई। विशाल जनजागरण रैली  30 मार्च को निकाली जाने वाली श्री राम शोभायात्रा के उपलक्ष्य मे जनजागरण हेतु निकाली गई ।जिसमे हजारो की संख्या मे महिलाओ ने भाग लिया। विशाल जनजागरण रैली कुम्हेर गेट , कोतवाली चौराह,होते हुए मुख्य बाजार से बिजली घर चौराहा, महाराजा सूरजमल  स्मारक पहुंची। 
इस रैली में काका रघुराज  विश्व हिन्दु परिषद जिला अध्यक्ष, लाखन पहलवान , चन्द्रप्रकाश शर्मा , महिला पदाधिकारी सुमन रावत , बबीता सैनी ,ब्रजेश, कुसुम रावत ,मोनिका जैन , शिवानी दायमा आदि उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow