अधिकारीयो की अनदेखी से कामां मे सरकारी जमीन पर भूमाफिया करने में जुटा है कब्जा

नगरपालिका का निर्माण रूकवाने का दाबा, कोई मंजूरी नही

Mar 24, 2021 - 00:49
 0
अधिकारीयो की अनदेखी से कामां मे सरकारी जमीन पर भूमाफिया करने में जुटा है कब्जा

पहाड़ी (भरतपुर, राजस्थान/ उदय सिंह) कामां के कोसी चौराहे पर स्टेट हाईवे 44 पर बेशकीमती सरकारी जमीन पर भूमाफियॉ अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करने मे जुटे हुए है। जिसकी शिकायत कस्बेवासियो ने  जिला कलेक्टर से की है। उसके बाद भी अधिकारी कार्रवाही के नाम पर लिपापोती या हटबचो के तांगे में बेठा हुआ है।निर्माण किसकी जमीन मे हो रहा है।किसी  को पता नही है।
कामां के कोसी चौराहे से डीग जाने वाले मार्ग पर रिलाईन्यस पेट्रोल पम्प के सामने स्टेट हाईवे 44 सड़क मार्ग के किनारे एंव  के.पी ड्रेन की पटरी के मध्य में करोडो रूपये की खाली जमीन पडी हुई थी। जिस पर कब्जा करने की फिराक में भूमाफिया लम्बे समय से घात लगाऐ बेठा हुआ था। सत्ता परिवर्तन के बाद रसूखदारो व विभाग की मिली भगत से भूमाफियॉ सक्रिय हो गया है।सम्बधित विभाग कार्यवाही के नाम पर एक दूसरे के उपर टालमटोल करने में लगा हुआ है। उधर भूमाफियॉ रात दिन लगातार कब्जे करने में जुटा हुआ है। सवाल हेै की इसका कौन जिम्मेदार है। यदि समय रहते नही रोका गया तो भूमाफियॉ अपने मिशन में कामयाव हो जावेगा।
इस मामले की शिकायत कस्बे के लोगो ने स्थानिय सम्बधित विभागो के अधिकारीयो सहित जिला कलेक्टर को कर दी गई है।शिकायत कर्ताओं में मनोज, जाकिर, नितेश, धनसिह ,राधेश्याम ,दयाचंद  हेतराम आदि सहित कस्बेबासियो के हस्ताक्षर मोजूद है। उसके बाद भी कोई विभाग अपनी जिम्मेदारी नही ले रहा है। जबकि निर्माण करने वाले ने नगरपालिका से कोई मंजूरी आदि नही ली गई है।संज्ञान मे आने के बाद नगरपालिका निर्माण रूकवाने का दाबा कर रह है।

उधर सिचाई विभाग के जे.ई.एन ने मौके पर पहुचकर केपी ड्रेन  के सेन्ट्रर से 120 फीट जमीन अपनी बताई है। लेकिन उनका खसरा नम्बर का खुलासा नही किया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्स.ई.एन विजय सिह चोधरी का कहना था मेरी जानकारी मे नही है एईएन से बात की तो उनका फोन स्विच ऑफ मिलने से बात नही हो सकी है।जिससे सार्वजनिक निमार्ण की जमीन सड़क के मध्य से से कितनी फीट है।यह स्पष्ट नही हो सका है

  •  विनोद कुमार मीणा (एसडीएम कामां) का कहना है कि- यह खसरा नम्बर-5041 कोई रूकमणी देवी के नाम था। रकवा 230, 125 वर्ग गज मे प्लांट है।उसने कुछ कन्वर्जन वगेरहा करवा रखा है। जो नगरपालिका से देखा था।कुछ की मंजूरी दे रखी  है कुछ की मंजूरी की कार्रवाही चल रही है।जो भी निमार्ण कर रहे है।इस मामले में नगरपालिका को कहा गया है।
  • श्याम बिहारी गोयल (अधिषाशी अभिंयता नगर पालिका कामां) का कहना है कि :- नगरपालिका की कोई जमीन नही है। हमारे यहॉ से कोई मंजूरी नही है। हमने नोटिस देकर कार्य रूकवा दिया है।यदि दुबारा करेगे तो पुन: रूकवाया दिया जावेगा
  • सुरेश विजय (एक्सईएन सिचाई विभाग) का कहना है कि-  हमारी तो के.पी डे्रन के मध्य से 120 फीट होती है।ये तो पता नही चल रहा है किस की जमीन है। हमारे एईएन आदि ने मौके पर पहुचकर अपनी जगह मे काम रूकवा दिया है। जगह के लिए  गिरदावर को जॉच को कहा है।-

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................