अवैध खनन, रॉयल्टी की अवैध वसूली, ऑवलोडिंग की धडल्ले से निकासी

विभाग कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति खेल जारी

Apr 13, 2021 - 18:40
 0
अवैध खनन, रॉयल्टी की अवैध वसूली, ऑवलोडिंग की धडल्ले से निकासी

पहाडी (भरतपुर,राजस्थान/ उदयसिंह) गत दिनो कामां के समाज सेवी विजय मिश्रा ने  राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव, राज्यपाल, लोकायुक्त मुख्यमंत्री सहित अन्य को गांधानेर के (चारागाह पहाड़ )व नांगल के खसरा नम्बर 162 में अवैध खनन खेल धडल्ले से जारी होने की शिकायत की थी।जिसमे रॉयल्टी के नाको पर दबंगो के दम पर अवैध वसूली की शिकायत की थी।
 शिकायती पत्र में बताया गया है की नंागल के खसरा नम्बर 162 मे लीजो के बीच मे खाली स्थानो पर अवैध खनन का बडे स्तर पर हो रहा है। वही गांधानेर के चारागाह पहाड में की हिस्सेदारी डालकर नाको पर समांजक टको के  दम पर नियमविरूद्व रॉयल्टी की बसूली की जा रही है। वही ऑवलोडिंग का खेल टोकन के जरिये जारी है। चोरी का पत्थर बिना टीपी के हरियाणा मे सप्लाई किया जा रहा है। क्षेत्र में खनन रूकने का नाम नही ले रहा है। नियमानुार रॉयल्टी की बसूली ना करके 6 चक्का से1800, 10 चक्का से 2400, 12 चक्का गाडियो से 2700 रूपये  वसूल किए जा रहे है। उपरोक्त वसूली स्थानिय दबंगो से क्रशरो से पीसकर आ रही खनन सामग्री से फर्जी रसीदो से वसूल की जा रही है।बिजासना के समीप गढी गांव में सडंक पर नाका लगाकर फर्जी रसीदो से मनमानी रॉयल्टी के नाम पर वसूली जारी है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................