भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मे संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका - तेली

हम सब मिलजुल कर करे आमजन की मदद - गुर्जर

Nov 17, 2021 - 00:54
 0
भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मे संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका -  तेली

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भाजपा जिला चिन्तक बैठक का मंगलवार को  प.पू. माधव गौविज्ञान एवम अनुसंधान केन्द्र नौगावां में  पूर्व मंत्री  कालू लाल गुर्जर के मुख्य आथित्य में एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में, पूर्व  विधायक  बालूराम चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में  दीप प्रज्ज्वलन कर आगाज किया 
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि बैठक के शुभारम्भ में प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता  कालू लाल गुर्जर ने चिंतन बैठक को सम्बोधित किया ओर कहा कि कार्यकर्ता गण पैर में चक्र रखे , घूमते रहे , काम करे .सबसे मीठा बोले , सिर पर बर्फ रखे , दिमाग ठंडा रहेगा हम सब मिलकर आम जन की मदद करे . संगठन में लगातार सक्रिय होकर केंद्र की लाभकारी योजनाओं की जानकारी घर घर जाकर अवश्य दें!
भाजपा जिलाध्यक्ष  लादूलाल तेली ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा की हम सब संगठन भाव से काम करते हैं और जनता के बीच जाते हैं संगठन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच पूरा सामंजस्य है संगठन कार्यकर्ताओं के काम से जाना जाता है हमारे पास कार्यकर्ता है कार्यालय है कार्य है  जिससे देश में सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी  देश का ही सबसे बड़ा राजनीतिक दल नहीं है यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है भीलवाड़ा भाजपा जिला संगठन समय-समय पर प्रदेश के आदेशानुसार आंदोलन धरने और ज्ञापन बड़े सुचारू रूप से करता है जनता की समस्याओं को शासन और प्रशासन के समक्ष उठाकर कुछ समाधान करने की पूरी कोशिश करता है
बैठक मे विशिष्ट अतिथि बालूराम चौधरी ने भी संबोधित किया इस बैठक में जिला प्रभारी रतन गाडरी भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी , विधायक गोपाल खण्डेलवाल ,विधायक गोपी चंद मीणा, पूर्व मंत्री डॉ रतन लाल  जाट , पूर्व विधायक रामलाल  गुर्जर ,पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरु ,  जिला प्रमुख बरजी देवी  भील , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दामोदर अग्रवाल  भगवान सिंह चौहान उप जिला प्रमुख शंकर लाल  गुर्जर, जिला महामंत्री वेद प्रकाश खटीक ,जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद त्रिपाठी, ज्योति आशीर्वाद,  संजय  धाकड़ , सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया प्रशांत मेवाड़ा  शिवांगी कानावत सहित सह संयोजक , प्रधान , मोर्चा जिलाध्यक्ष , मोर्चा समन्वयक उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................