बहरोड में एक बार फिर दिन दहाड़े हुई फायरिंग, गर्दन में गोली लगने से एक घायल

Nov 17, 2021 - 02:49
 0
बहरोड में एक बार फिर दिन दहाड़े हुई फायरिंग, गर्दन में गोली लगने से एक घायल

बहरोड़ (अलवर, राजस्थान/ मयंक जोशीला) अलवर जिले में दिन पर दिन फायरिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले एक महीने में अलवर जिले में करीब 7 फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें से अकेले बहरोड़ थाना इलाके में तीन फायरिंग की घटनाएं हुईं हैं। आज भी बहरोड़ में एक गैंग ने दूसरी गैंग के ऊपर फायरिंग फायरिंग डाली। जिसमें से एक युवक के गोली लग गई जिसका इलाज जारी है। करीब 2 साल पहले गैंगस्टर विक्रम उर्फ़ लादेन के एक साथी ने जैनपुरबास के रहने वाले गैंगस्टर जसराम गुर्जर की हत्या कर दी थी। जिसके बाद से दोनों गैंग के बीच दुश्मनी चल रही है। आज लादेन के घर पर सवामणी का एक कार्यक्रम था। कोटपूतली गांव के गोपालपुरा गांव का रहने वाला नितिन अपने साथियों के साथ लादेन के गांव पहाड़ी जा रहा था। जैसे ही नितिन और उसके साथी जैनपुरबास गांव के पास पहुंचे तभी जसराम गुर्जर के साथियों ने नितिन और उसके साथियों पर फायरिंग कर दी। एक गोली नितिन की गर्दन में जा लगी। फायरिंग से बचते हुए और उसके साथी जैसे तैसे वहां से निकल आए। नितिन के साथियों ने घायल हालत में नितिन को अस्पताल में भर्ती करवाया।
घटना की सूचना मिलते ही बहरोड़ थाना अधिकारी प्रेम प्रकाश मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से करीब 5 कारतूस के खोल मिले हैं। पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश में लग गई है। फिलहाल नितिन की गर्दन से गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद नीमराना एडिशनल एसपी गुरुशरण राव और बहरोड़ डीएसपी मदन लाल रॉयल भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। फिलहाल नितिन के साथियों से फायरिंग करने वाले बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................