बहरोड़ में हथियारों के दम पर बाइक सवार बदमाशों ने चाय वाले से लूट, गैस सिलेंडर और नगदी लूटकर हुए फरार

गांव गुंती के पास सोमनाथ सिटी के पास की घटना

Dec 16, 2021 - 20:26
 0
बहरोड़ में हथियारों के दम पर बाइक सवार बदमाशों ने चाय वाले से लूट, गैस सिलेंडर और नगदी लूटकर हुए फरार

बहरोड़ (अलवर, राजस्थान/ मयंक जोशीला) नेशनल हाईवे 48 पर बहरोड़ के गांव गूंती से लगती सोमनाथ सिटी के पास चाय के खोखे वाले से बाइक सवार अज्ञात बदमाश बीती रात को 15 सौ रुपए लूट गए। यही नहीं दुकान का गैस सिलेंडर भी उठा ले गए। पुलिस को सूचना मिली तो बदमाशों की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने बतया कि हरियाणा के नारनौल क्षेत्र के गांव नेहरू नगर निवासी प्रेम कुमार पुत्र श्योराम यादव ने हाईवे से लगते हुए सोमनाथ सिटी के पास चाय की दुकान है। जिसके लिए खोखा लगाया हुआ है। दुकानदार रात को खोखे में सोता है। इस कारण बदमाशों ने पहले दुकानदार को चाय पीने के लिए जगाया। जब वह चाय बनाने लगा तो चद्दर और कंबल ओढ़े बदमाशों ने प्रेमकुमार की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। दूसरे बदमाश ने चाकू दिखाकर डराया और जेब में रखे 1500 रुपए लूट लिए। इसके बाद दुकान का गैस सिलेंडर भी बाइक पर रख कर फरार हो गए।
जैनपुरबास चौकी इंचार्ज सहायक पुलिस निरीक्षक देवपाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई। पुलि थाने से महिला सब इंस्पेक्टर सीमा सिनसिनवार भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर दुकानदार से जानकारी जुटाई है। जिसके आधार पर बदमाशों की पड़ताल की जा रही है। कई जगहों के सीसीटीवी की खंगालने के बाद बदमाशों की कुछ पहचान हो सकती है। दुकानदार ने बताया कि बाइक पर दो ही बदमाश थे। दोनों ने कंबल ओढ़ रखा था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है