कठूमर भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

Jul 27, 2021 - 23:09
 0
कठूमर भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

कठूमर / जीतेन्द्र जैन


 कठूमर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता व  जिलापाध्यक्ष राजेन्द्र कसाना के मुख्य आतिथ्य मे कठूमर भाजपा मंडल की कार्यसमिति बैठक बिवेकानंद कालेज आयोजित हुई 
वही बैठक में पूर्व जिलामंत्री व वर्तमान सरपंच शेरसिह मीणा,मंडल प्रभारी धाैलाराम जाट,पूर्व चेयरमेन सतीश चाैधरी, भाजपा प्रत्याशी रहे बाबूलाल मैनजर बताैर अतिथि मौजूद थे। इस अवसर पर कठूमर भाजपा मंडल द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज द्वारा पूर्व के कार्यों की समीक्षा की। इस माैके मुख्य बक्ता मुख्य अतिथि रहे जिलापाध्यक्ष राजेन्द्र कसाना ने भाजपा के संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को लग्न एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने व आगामी पंचायतीराज चुनाव मे एकजुट हाेने का आह्वान किया। उन्हाेने माेदी सरकार के कार्याे की प्रशंसा कर केन्द्र की याेजनाओ के बारे मे बताया। उन्हाेने पन्ना प्रमुख व भाजपा के कार्यकर्ताओं काे जागरूक रहकर अपने क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। माेदी सरकार द्वारा राममंदिर बनाने व जम्मूकश्मीर मे धारा 370 व 35 A हटाने पर खुशी जाहिर की और जनता जल जीवन मिशन व भारत स्वच्छता मिशन याेजना की प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,पं.दीनदयाल उपाध्याय,व डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रवज्जलित किया गया। वही पूर्व जिलामंत्री व वर्तमान सरपंच शेरसिह मीणा ने पंचायतीराज के कार्याे व याेजनाओ की जानकारी देते हुए बताया की आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ संगठित रहने का आह्वान किया। वही भाजपा प्रत्याशी रहे बाबूलाल मेनेजर ने केन्द्र सरकार की याेजनाओ की जानकारी दी। और पूर्व चेयरमेन सतीश चाैधरी ने अपना राजनीतिक अनुभव व्यक्त किया। इस माैके पर महामंत्री टिकल अनिल खण्डेलवाल,श्याम सिंह, अनिल कूलवाल,महेंद्र मसारी,विनोद शर्मा,बंटू चौधरी,पूर्व प्रधान सुरेश चौधरी प्रकाश चौधरी पूर्व सरपंच रघुवर सैनी,पूर्व सरपंच कुंवरपाल जाटव,सरपंच जियालाल जाटव जोगेंद्र चौधरी,दिगम्बर सिह सहित पांच दर्जन भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने भाग लिया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................