बयाना में राजकीय सम्मान के साथ हुआ स्वतंत्रता सेनानी भावडा का अन्तिम संस्कार, सशस्त्र पुलिस ने दी अन्तिम सलामी

Apr 18, 2021 - 12:33
 0
बयाना में राजकीय सम्मान के साथ हुआ स्वतंत्रता सेनानी भावडा का अन्तिम संस्कार, सशस्त्र पुलिस ने दी अन्तिम सलामी

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी) बयाना कस्बा निवासी वयोवृ़द्व स्वतन्त्रता सेनानी गोपालराम भावडा एडवोकेट के निधन के बाद शुक्रवार को उनका बयाना के ओमशान्ति वन शमशान गृह में राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार हुआ। स्वतंत्रता सेनानी 91 वर्षीय गोपालराम भावडा कई दिनो से अस्वस्थ्य चल रहे थे। जिन्होने गुरूवार सांय को अपने निवास पर अन्तिम सास ली। शुक्रवार को गमगीन माहौल में उनका अन्तिम संस्कार हुआ व उनके ज्येष्ठ पुत्र एवं पंजाब के पुलिस महानिर्देशक वीरेश भावडा ने मुखाग्नि दी। तथा सशस्त्र पुलिस की टुकडी ने हवा मे गोलियां चलाकर और अपने हथियारो को उनके सम्मान में झुका कर अन्तिम सलामी दी और शोक में मातमी धुन बजाई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी के जयकारे भी गुंज उठे थे। इससे पहले राज्य सरकार व जिला प्रशासन की ओर से उपखण्ड अधिकारी सुनील आर्य, तहसीलदार जीेपी बंसल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल केबीएस ठेनुआ एवं पुलिस कोतवाली प्रभारी मदनलाल मीणा, स्थानीय गांधी सेवा सदन मंत्री रामभरोसी गुप्ता, काग्रेंस नेता बृजेन्द्र नहरौली, दिनेश सूपा, पूर्व प्रधान महेन्द्र तिवारी,पूर्व प्रधान सालिमराम शर्मा, बुद्वीराम सिंगोर, अजीतसिहं, एडवोकेट आदि ने पार्थिव देह को पुष्पचक्र चढाकर श्रद्वाजंलि अर्पित की।
स्वतंत्रता सग्राम सेनानी रहे भावडा  - स्वतंत्रता सेनानी एवं अधिवक्ता रहे गोपालराम भावडा,बयाना नगर पालिका के चैयरमैन एवं पंचायत समिति बयाना के प्रधान भी रहे। तथा फौजदारी के जाने माने वकील रहे। और सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियो में भी उनका विशेष योगदान रहा है। वह अपने पीछे दो पुत्रो सहित भरा पूरा परिवार छोड गऐ है। उनकी पुत्रवधु भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी है। छोटे पुत्र योगेश भावडा लम्बे समय तक प्रिन्ट व इलैक्ट्रिोन मीडिया में सक्रिय है।  

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................