56 साल की महिला से बलात्कार का आरोपी चढ़ा लक्ष्मणगढ़ पुलिस के हत्थे

Aug 11, 2021 - 21:09
 0
56 साल की महिला से बलात्कार का आरोपी चढ़ा लक्ष्मणगढ़ पुलिस के हत्थे

अलवर (राजस्थान) अलवर जिले की पुलिस ने 56 साल की महिला से बलात्कार के आरोपी 51 साल के राम सिंह को नगर से गिरफ्तार किया है। घटना 12 जुलाई की है। 13 जुलाई को पुलिस में रिपोर्ट दी गई। उसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। अब पुलिस ने उसे भरतपुर के नगर से गिरफ्तार किया है। जो मूल रूप से जयश्री सीकरी का रहने वाला है।
परिवादी ने मामला दर्ज कराया था कि 12 जुलाई की रात को वह घर के आंगन में बाहर सो रही थी। बेटा अंदर के कमरे में था। रात को करीब 11 बजे राम सिंह दीवार कूद कर घर में घुस आया। आते ही उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद जबर्दस्ती उससे बलात्कार किया। आवाज सुनकर परिवार के लोग भी जाग गए। जिसके कारण आरोपी वहां से भागा। जिसका पहचान पत्र भी वहां गिर गया था। इसके बाद बड़ौदामेव थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने करीब एक माह में बड़ी मशक्कत कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

  • नगर के मौजा में दबिश दी:

मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। जिसे पुलिस ने नगर के मौजा बेर्रू क्षेत्र से गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया है। पुलिस थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्त में लेने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................