बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Dec 10, 2025 - 14:06
 0
बाल विवाह रोकथाम अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारत सरकार के 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने बाल विवाह मुक्त अभियान के तीनों चरणों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आमजन भी बाल विवाह रोकथाम अभियान में सहभागिता निभायें एवं बाल-विवाह रोकथाम के लिए बाल-विवाह की सूचना चाईल्ड हैल्पलाईन नम्बर 1098 पर सूचित कर सकते हैं। जैण्डर स्पेशलिस्ट पूजा वषुमति ने विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव, महिलाओं के साथ हिंसा एवं जैण्डर संवेदनशीलता की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यशाला के दौरान बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................