CMHO डॉ. कप्तान सिंह के खिलाफ जांच का एलएचवी और एएनएम ने किया विरोध

Jul 1, 2021 - 16:16
 0
CMHO डॉ. कप्तान सिंह के खिलाफ जांच का एलएचवी और एएनएम ने किया विरोध

भरतपुर (राजस्थान) महिला कर्मचारियों का सपोर्ट करने वाले सीएमएचओ डॉक्टर कप्तान सिंह के खिलाफ जांच कार्यवाही का एलएचवी और एएनएम एसोसिएशन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष सरोज कुंतल बिरहरू के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि बिलौठ के देवेंद्र सिंह फौजदार ने महिला कर्मचारियों को नाजायज परेशान किया और गाली-गलौच कर अभद्र व्यवहार कर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। इससे महिला कर्मियों में भय हो गया था। महिला कर्मियों की शिकायत पर सीएमएचओ डा. कप्तान सिंह ने कानूनी कार्रवाई करने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन, अब देवेंद्र फौजदार की शिकायत के आधार पर सीएमएचओ के खिलाफ ही जांच की जा रही है। इस जांच का एलएचवी संगठन विरोध करता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................