पत्नी दहेज नहीं लाई तो दोस्तों से कराया दुष्कर्म, बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक कई बार गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाली

Jul 1, 2021 - 16:18
 0
पत्नी दहेज नहीं लाई तो दोस्तों से कराया दुष्कर्म, बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक कई बार गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाली

बसेड़ी (धौलपुर,राजस्थान) - धौलपुर के बसेड़ी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर रूह कांप उठे। महिला ने अपने पति पर दोस्तों से रेप कराने का केस दर्ज कराया है। FIR में जो असहनीय दर्द लिखा है, उसे शब्दों में लिखना मुश्किल है। घटना के बाद महिला बेहोश तक हो गई। पुलिस के अनुसार पति ने इस घटना को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि वह शादी के बाद दहेज नहीं लाई थी तो उसने अपने दोस्तों को सौंप दिया और उनसे पैसे वसूल कर लिए। महिला के साथ लगातार दो दिन में कई बार दुष्कर्म होता रहा।
घटना 26 जून से 28 जून की बताई जा रही है। महिला को दो दिन बंधक बनाकर रखा गया था। मामले का खुलासा बुधवार को हुआ है। महिला ने अपने भाई और भाभी के साथ जाकर थाने में पूरी कहानी बताई, इसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। रिपोर्ट में बताया गया कि 26 जून उसके पति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने अपने दोस्त के साथ मिल उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी, दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। दोनों ने मिलकर महिला के गुप्तांग में बाम लगा दिया। इसके अलावा भी कई गंदी हरकतें कीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................