ठेकेदार संघ के अध्यक्ष बने महेंद्र शर्मा, ठेकेदारों ने किया स्वागत

Jul 23, 2021 - 23:00
 0
ठेकेदार संघ के अध्यक्ष बने महेंद्र शर्मा, ठेकेदारों ने किया स्वागत

कामां (भरतपुर,राजस्थान/ हरिओम मीणा) कामां ठेकेदार संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव पूर्व अध्यक्ष महावीर गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें महेंद्र शर्मा ठेकेदार को अध्यक्ष चुना गया साथ ही कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
ठेकेदार संघ के महेश डोहिला कनवाड़ा ने बताया कि कामां ठेकेदार संघ के सभी ठेकेदारों की एक आवश्यक बैठक विमल कुंड स्थित फायर सेंटर पर आयोजित की गई। जिसमें ठेकेदार संघ का अध्यक्ष चुनने को लेकर रायशुमारी की गई अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र कुमार शर्मा, आरिफ खान एवं महेश ने अपनी-अपनी दावेदारी जताई। जिसमें सभी ने एक सहमति से तीनों नामों की गोली डाली जिसमें महेंद्र शर्मा के नाम से गोली निकली। जिसे सभी ठेकेदारों द्वारा सहमति जताते हुए अपना अध्यक्ष चुन लिया गया।
 साथ ही आरिफ खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद पर चरण सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी हरीश सचदेवा जुरहरा, प्रमोद दीक्षित को महासचिव एवं सुनील कुमार को सलाहकार मंत्री एवं महावीर पसोपा एवं रमजान भंडारा, रामेश्वर पूर्व सरपंच को संरक्षक, जावेद खान एवं पहलाद कुमार को सचिव, वीर नारायण पोसवाल एव शोबी लाल को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद सभी ने अध्यक्षता जसाफ आभार व्यक्त फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार और अभिनंदन किया और अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................