महापौर गुर्जर का निलंबन लोकतंत्र की हत्या, बर्दाश्त नहीं करेंगे भाजपा के जनप्रतिनिधि- पाठक

ग्रेटर नगर निगम जयपुर की महापौर को निलंबित करने पर सभापति व पार्षदों ने दिया नगर परिषद में धरना

Jun 10, 2021 - 20:54
 0
महापौर गुर्जर का निलंबन लोकतंत्र की हत्या, बर्दाश्त नहीं करेंगे भाजपा के जनप्रतिनिधि- पाठक

भीलवाड़ा (राजस्थान) ग्रेटर नोएडा नगर निगम जयपुर की महापौर सौम्या गुर्जर एवं तीन अन्य पार्षदों को राज्य सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से निलम्बित किये जाने को लेकर व स्थानीय निकायों में चुने गए जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक दुर्भावना से हटाये जाने से भाजपा के पार्षद ओर जनप्रतिनिधि पूरे राज्य में बर्दाश्त नही करेंगे। ये बात भीलवाड़ा नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ने गुरुवार सुबह  नगर परिषद परिसर में उप सभापति रामलाल योगी, भाजपा पार्षदों ओर पार्टी पदाधिकारियों के साथ दिए गए धरने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर  राजनीति करना ओछी मानसिकता को प्रकट करता है  भाजपा के जनप्रतिनिधियों को भी समान महत्व मिलना चाहिए। धरने के दौरान भाजपा नेताओं और पार्षदों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निलंबित महापौर की तुरन्त बहाली की मांग की।  पार्षदों ने नारे लगाए की लोकतंत्र की हत्या नही चलेगी।
सभापति  पाठक ने कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर को निलंबित किया गया है। राज्य सरकार ने जिस तरह से महापौर को रात के अंधेरे में बिना किसी जांच व सबूत तथा बिना किसी नोटिस के राजनीतिक द्वेषतापूर्ण तरीके से निलंबित कर लोकतंत्र की हत्या की है। इसी के साथ तीन अन्य पार्षदों को भी निलंबित किया गया है जो स्वच्छ लोकतंत्र के लिए खतरा है।  भाजपा एवं उसके समर्थित जनप्रतिनिधियों को लगातार परेशान करने कर राज्य की कांग्रेस सरकार की मानसिकता  भीलवाड़ा नगर परिषद के सभी भाजपा पार्षद ओर समर्थन प्रदान कर रहे पार्षद व भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी ने मांग है कि नगर निगम जयपुर की महापौर एवम पार्षदों को पुनः बहाल किया जाए। 
इस दौरान भाजपा पार्षद पार्षद मुकेश शर्मा, लाभशंकर चौबे, मुकेश  बेरवा, प्रशांत त्रिवेदी, राम सिंह सूरज विश्नोई, लव कुमार जोशी, इंदु टॉक, राजेश सिंह सिसोदिया, अनिल सिंह जादौन, ओमप्रकाश गगरानी, लक्ष्मी सेन, किशोर सोनी, इंदु बंसल, प्रेमदेवी खोईवाल, उदय लाल तेली, गोविंद कठोतिया, नैना व्यास, आरती शेखावत, मधु शर्मा, प्रकाश भील, जगदीश गुर्जर, कांता शर्मा, अशोक खंडेलवाल, हेमंत शर्मा, अशोक शर्मा, नेहा जोशी, मंजू देवी आदि पार्षद धरने में शामिल थे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुलसीराम शर्मा, जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल भी धरने के दौरान मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट- बृजेश शर्मा 
     

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................