एड़वोकेट प्रोटेक्शन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Aug 27, 2021 - 17:32
 0
एड़वोकेट प्रोटेक्शन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा)  जिला अभिभाषक संस्था महासचिव चंद्रशेखर चतुर्वेदी ने बताया कि समाजकंटकों व अपराधियो द्वारा अधिवक्ताओ पर आये दिन हमले किये जा रहे है। कई अधिवक्ता इन हमलों में गंभीर रूप से घायल हुए है और अधिवक्ताओ को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है। जिसको लेकर अधिवक्ताओ में भारी रोष व्याप्त है तथा अधिवक्तागण काफी आहत है, उक्त कृत्यों की जिला अभिभाषक संस्था भारी भत्सर्ना करती है तथा जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा द्वारा आज संस्था अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री भारत सरकार को जरिये जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमे दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही कराई जाएं, ताकि भविय में इस तरह की पुनरावर्ती ना हो सके। अधिवक्ता अपनी कलम के सहारे न्याय दिलाने के लिए पक्षकारों की ओर से संघर्ष करता है। अधिवक्ताओ की सुरक्षा के लिए कोई कानून नही होने से असामाजिक तत्व इसका नाजायज लाभ उठा अधिवक्ताओ के साथ उक्त घटनाए कारित कर देते है, जो खेद जनक है। संस्था राज्य सरकार से मांग करती है कि अधिवक्ताओ के साथ हो रहे अत्याचारों को देखते हुए शीघ्रातिशीघ्र एड़वोकेट प्रोटेक्शन एक्ट विधेयकपरित कर लागू किया जाएं, ताकि भविष्य में अधिवक्तागण सुरक्षित रह सके। ज्ञापन देने में संस्था महासचिव चंद्रशेखर चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला, रेवेन्यु महासचिव शोभागमल कुमावत, सह-सचिव भारत सिंह कानावत, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सारस्वत, पुस्तकालय सचिव बालू लाल उपाध्याय, विशाल गुप्ता, राघवेंद्रनाथ व्यास, नोनिहल सिंह गौड़, पीरू सिंह गौड़, रामपाल शर्मा, ओमप्रकाश यादव, मनीष कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह यदुवंशी, विनोद कुमार कसारा सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित थे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................