देश में पहली बार आयोजित हुए अमरूद महोत्सव का औपचारिक समापन; मंत्री डॉ. मीणा ने कहा, जिला मुख्यालय पर अमरूद उत्कृष्टता केन्द्र बनाएंगे

Jan 20, 2026 - 11:08
 0
देश में पहली बार आयोजित हुए अमरूद महोत्सव का औपचारिक समापन; मंत्री डॉ. मीणा ने कहा, जिला मुख्यालय पर अमरूद उत्कृष्टता केन्द्र बनाएंगे

जयपुर।(विष्णु मित्तल) कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबन्धन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सवाई माधोपुर में स्थापित फूल उत्कृष्टता केन्द्र की तर्ज पर जिले में अमरूद उत्कृष्टा केन्द्र भी संचालित किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों को जैविक विधि से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जैविक बीज प्रमाणीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ. मीणा सोमवार को जिला मुख्यालय पर देश में पहली बार आयोजित अमरूद महोत्सव के औपचारिक समापन कार्यक्रम में मेले के प्रतिभागी किसानों, कृषि उद्यमियों, फल-फूल विशेषज्ञों और कृषि वैज्ञानिकों आदि को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमरूद का सबसे अधिक उत्पादन सवाई माधोपुर जिले में होता है, लेकिन जानकारी के अभाव में किसान को उचित मूल्य नहीं मिल पाता। अमरूद की विशेषताओं के अनुरूप उसका प्रसंस्करण कर नए उत्पाद बनाकर बाजार तक पहुंचाने पर क्षेत्र का किसान आसानी से अपनी आमदनी बढ़ा सकता है।
डॉ. मीणा ने कहा कि सवाई माधोपुर के किसानों को यह जानकारी व्यवहारिक रूप से समझाने के लिए अमरूद महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस क्रम में राज्य सरकार आगे भी किसानों को जागरूक करने और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर रहेगी। जिला मुख्यालय पर इस कार्य के लिए एक अमरूद उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना भी की जाएगी। समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने भी इस महोत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा हमेशा सभी वर्ग के हितैषी है
किसान अमरूद उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए बाजार तक पहुंच के अवसर तलाशें :- कृषि मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे इस उत्सव का अधिक से अधिक लाभ लें। यहां आए विशेषज्ञों और यंत्र बनाने वाली कम्पनियों से अमरूद की ग्रेडिंग और पल्प बनाने की मशीन के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा वैज्ञानिक-किसान संवाद में हिस्सा लें और सूक्ष्म सिंचाई जैसी विधियों के बारे में जानें। उन्होंने कहा कि किसान अपनी आय तथा प्रदेश में अमरूद का उत्पादन बढ़ाने तथा ज्यूस, पल्प, मिठाइयां, कैन्डी, अचार आदि प्रसंस्कृत उत्पादों के बाजार तक सीधी पहुंच के अवसर तलाश करें। तभी इस महोत्सव का उद्देश्य पूरा हो सकेगा।
किसान नवाचार और नई जानकारियों का उपयोग करें :- समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि यह महोत्सव प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के लैब को लैन्ड से जोड़ने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यहां जो भी नवाचार और नई जानकारियां साझा की गई हैं, किसान उनका उपयोग करें। जिला कलक्टर ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि इस दो दिवसीय मेले में जो भी बेहतरीन कार्य प्रदर्शित हुआ है, उसको जिले के किसानों के साथ मिलकर क्रियान्वित कराने के कार्य में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
विभिन्न फल-फूल आदि प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित :- डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विजेताओं में नर्सरी प्रतियोगिता के लिए गुजरात की जारवी नर्सरी, फल प्रतियोगिता के लिए रायपुर के देवेन्द्र शुक्ला, उद्यानिकी लाइव डेमो प्रतियोगिता के लिए ड्रिप सिस्टम शैलेन्द्र सिंह राठी, पॉली हाउस के लिए बृजेश कुमार और सौर ऊर्जा के लिए चन्द्रवीर सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11-11 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी गई। 
फल-फूल प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं में फल श्रेणी के लिए वलसाड के मयूर पाटीदार, सूरवाल के नंदलाल मीना, खिलचीपुर के रामफूल मीना, श्यामपुरा के रामखिलाड़ी मीना और कुस्तला के सत्यकुमार राजपूत को अलग-अलग वैरायटी के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 1100-1100 रुपये की राशि दी गई। इसी प्रकार फूल की विभिन्न वैरायटी के लिए करमोदा के राजमल मीना, नौगांव के रमेश माली, सुनारी के हंसराज माली, मालपुरा की कैलाशी देवी, आलनपुर के मदनलाल सैनी, रामसिंहपुरा के प्रेमराज सैनी और नरोत्तम रैगर को भी 1100-1100 रुपये की राशि प्रथम पुरस्कार के रूप में दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है