एक दिन के वेतन की कटौती और उपार्जित अवकाश के भुगतान पर रोक के खिलाफ कर्मचारियों ने सरकार के आदेशो की होली जलाते हुए SDM को सौपा ज्ञापन

Sep 9, 2020 - 20:00
 0
एक दिन के वेतन की कटौती और उपार्जित अवकाश के भुगतान पर रोक के खिलाफ कर्मचारियों ने सरकार के आदेशो की होली जलाते हुए SDM को सौपा ज्ञापन

भरतपुर,राजस्थान 
डीग  (9  सितंबर)  डीग उपखंड स्तरीय समस्त विभागों में कार्यरत अधीनस्थ कर्मचारियों ने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के बैनर तले उपखंड अधिकारी हेमन्त कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कर्मचारियों के एक दिन के वेतन  की कटौती एवं उपार्जित अवकाश के भुगतान पर रोक पर  विरोध  जताया गया है। इस अवसर पर  उपखंड अधिकारी कार्यालय पर सभी विभागों के कर्मचारियों ने राज्य सरकार के आदेशों की होली भी जलाई तथा  सरकार के विरोध में नारेबाजी की । इस मौके पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के मंत्री कीर्ति जोशी , ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कोरेर, मनोज जैन , प्रदीप सिनसिनवार , विजेंद्र शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे ।

  • संवाददाता पदम चंद जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow