विधायक ने किया ध्वजारोहण, नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

Aug 15, 2021 - 23:07
 0
विधायक ने किया ध्वजारोहण, नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

रामगढ़ (अलवर,राजस्थान/अमित भारद्वाज) रामगढ़ विधायक सफिया जुबेर खान ने उपखण्ड कार्यालय पर स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। विधायक ने अपने क्षेत्रों में श्रेष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्मानित किया। विधायक ने कहा कि लाखों लोगों की कुर्बानी की वजह से हम आज स्वतन्त्रता की हवा में सांस ले रहे हैं हमे अपने देश, अपने राज्य, अपने गावँ की तरक्की के लिए हमेशा तैयार रहकर एक अच्छा समाज बनाने की ओर ध्यान देना चाहिए। उसके बाद विधायक ने मुंसिफ कोर्ट के लिए आवंटित जमीन पर वृक्षारोपण किया।ततपश्चात विधायक नगरपालिका रामगढ़ पहुंची एवं नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को साड़ी एवम उपहार देकर स्मानित किया। विधायक ने कस्बे में सिंघल जिम क्लब का भी उद्घाटन किया। उनके साथ उपखण्ड अधिकारी कैलाश शर्मा,  तहसीलदार घमंडी मीणा, नगरपालिका बाबू सुरेश शर्मा, जगदीश जाटव, अकबर खान, एडवोकेट राजकुमार यादव, महेंद्र कृष्णन, रामु मेघवाल, दिनेश वाल्मीकि, शोकत खान, धीरज जैमन सहित कर्मचारि एवं कोंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................